---Advertisement---
Learn Tally Prime

हॉकी मप्र सब जूनियर महिला टीम के लिए चयन 9 एवं 10 को इटारसी में

By
On:
Follow Us

इटारसी। हॉकी मध्य प्रदेश (Hockey Madhya Pradesh) सब जूनियर महिला हॉकी इंडिया (Sub Junior Women Hockey India) वेस्ट जोन (West Zone) सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 (Sub Junior Women Hockey Championship 2023) राजनांदगांव (Rajnandgaon) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए चयन ट्रायल इटारसी (Itarsi) के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में 9 एवं 10 सितंबर को होगा।

हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad) के सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Gurayani) ने बताया कि मध्य प्रदेश सब जूनियर महिलाओं का चयन ट्रायल गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। 9 एवं 10 सितम्बर 2023 को होने वाले ट्रायल में 1 जनवरी 2008 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग लेने के पात्र रहेंगे। सभी खिलाडिय़ों को चयन ट्रायल से पहले हॉकी इंडिया ऑनलाइन खिलाड़ी पंजीकरण लिंक से अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

ये रहेंगे आवश्यक दस्तावेज

उन्होंने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी को मूल पैन/आधार कार्ड लाना आवश्यक है। हॉकी मध्यप्रदेश (Hockey Madhya Pradesh) के महासचिव लोकबहादुर (Lok Bahadur) ने प्रदेश के सभी जिलों से 06 चयनित खिलाडिय़ों को उचित प्राधिकार के साथ भेजने के निर्देश दिये हैं। सभी खिलाडिय़ों को 8 सितंबर की शाम इटारसी में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!