इटारसी। नगर के एक और होनहार युवा निवेश शर्मा (Nivesh Sharma) का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज (State Engineering Services) के परिणाम घोषित होने के बाद एसडीओ पीडब्ल्यूडी (SDO PWD) के पद पर चयन हुआ है। उनकी ऑल एमपी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से रैंक नंबर वन है।
निवेश नगर पालिका इटारसी (Municipality Itarsi) के एनयूएलएम शाखा प्रभारी राजेंद्र शर्मा (Rajendra Sharma) के पुत्र हैं। वर्तमान में निवेश शर्मा एसएससी से चयनित होकर सेंट्रल पीडब्ल्यूडी नर्मदापुरम (Narmadapuram) में विगत दो वर्षों से जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) ( विद्युत) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें वर्तमान पद पर सेवारत रहते हुए पुन: कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल हुई है।








