इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी के संरक्षक शिक्षाविद एपी चौधरी के 88 वें जन्मदिन पर संगठन ने सुंदरकांड पाठ आरती पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों ने चौधरी का शॉल-श्री फल, पुष्पहार गुलदस्ते से सम्मान किया।
अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने बताया कि इस अवसर पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा भी शामिल हुए और अपनी ओर से बधाई शुभकामना दी। विधायक ने एक आदर्श शिक्षक के रूप में शहर और क्षेत्र को उनके योगदान पर भी विचार रखे तथा संघ को आवंटित होने वाले कार्यालय के कार्य की प्रगति की जानकारी दी।
इस अवसर पर संघ सचिव जीडी पाटिल, केएन तिवारी, शिव नारायण चौधरी, डॉ अनिरुद्ध कुमार शुक्ला, एसपी तिवारी, एमएल पटेल, संतोष दीवान, राजेंद्र दीवान, आरके पांडे, आरसी वर्मा, एसएस चौधरी, राजेंद्र दीक्षित, मनोहर उपाध्याय, टीआर चोलकर के अलावा बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।









