इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में मंच के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सीरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान जन गण मन के साथ की गई। इस दौरान मंच के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सदस्यों का सम्मान किया गया।
1 जनवरी को मनेगा स्थापना दिवस
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सीरिया ने घोषणा की कि आगामी 1 जनवरी को मंच का 26वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों ने उत्साह व्यक्त किया और समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की। अमृत महोत्सव और जन्मदिन की खुशियां बैठक में हर्षोल्लास का माहौल रहा जब मंच के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. केएस उप्पल, मोहन भाई पटेल और डॉ. विनोद सीरिया का जन्मदिवस मनाया। सभी को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
विशेष रूप से, डॉ. विनोद सीरिया के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंच सदस्यों ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत उनका शाल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. उप्पल और डॉ. सीरिया ने अपने जीवन के संस्मरण साझा किए। बैठक में डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ. एके शुक्ला, राजकुमार दुबे, सुरेश रघुवंशी, शिवनारायण बुधोलिया, अरुण मेहतो, हेमंत भट्ट, सुश्री सीपी ठाकुर, जयप्रकाश अग्रवाल, गोविंद दीक्षित, टीआर. चौलकर, सूरत सिंह सोलंकी और सुशील शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।









