---Advertisement---

पीडब्ल्यूडी ऑफिस में रिश्वत लेते सीनियर क्लर्क गिरफ्तार, लोकायुक्त ने 7,000 रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के मार्गदर्शन में हुई एक बड़ी कार्रवाई में, आज दोपहर पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ऑफिस के एक सीनियर क्लर्क को 7,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी क्लर्क का नाम पवन सिंह सक्सेना है, जिसने एक ठेकेदार से बिल पास करने के बदले 12,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।
ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ठेकेदार की 3,46,000 रुपए की एफडी और जमा राशि वापस करने के लिए क्लर्क पवन सक्सेना ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया।

ट्रैप कार्रवाई और टीम

आज गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में छापा मारा और आरोपी पवन सक्सेना को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। इस कार्रवाई के बाद, आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप कार्रवाई करने वाली टीम में डीएसपी डॉ. आरके सिंह, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, आरक्षक मनमोहन साहू, गौरव साहू, और यशवंत पटेल, एवं चालक अमित विश्वकर्मा शामिल थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.