---Advertisement---

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी के निधन पर शहर में शोक

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी दीपक जेम्स (Hockey player Deepak James) के निधन पर शहर में शोक की लहर है। दीपक जेम्स का नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर छा गयी। जिसने भी सुना, यकीन नहीं हुआ। दीपक जेम्स इटारसी ही नहीं बल्कि होशंगाबाद की हॉकी पहचान थे। दीपक जेम्स ने शहर में अनेक हॉकी खिलाड़ी तैयार किये जो आज देश की अनेक बड़ी क्लब और विभागीय टीम में खेल रहे हैं और कई हॉकी की बदौलत विभिन्न सरकारी महकमों में सेवारत हैं। वे मप्र हॉकी एसोसिएशन (MP Hockey Association) के सहसचिव थे। उनके निधन से न सिर्फ होशंगाबाद हॉकी बल्कि मप्र हॉकी ने भी एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी खो दिया है। पिछले वर्ष ही रेलवे मुख्य टिकट पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए दीपक जेम्स के निधन के बाद उनके रेलवे स्टेशन (Railway Station) के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर साथी टीटीई स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यकाल को याद किया।

IMG 20210509 WA0031 1

हॉकी होशंगाबाद ने दी श्रद्धांजलि
हॉकी होशंगाबाद के मार्गदर्शक रहे दीपक जेम्स के निधन के बाद संगठन को अत्यंत दुख हुआ। आज उनके निधन की खबर के बाद हॉकी होशंगाबाद के सदस्यों ने जेम्स को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.