इटारसी। पश्चिम मध्य रेल सीनियर सैकंड्री विद्यालय, न्यू यार्ड इटारसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में कक्षा तीसरी से 12 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता के नारों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्राचार्य संजय देशमुख ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और रैली को हरी झंडी दिखाई।
पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम रखे गए हैं। इस प्रयास से स्वच्छ भारत मिशन को बल मिलेगा और रेलवे कॉलोनी में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध होगा।








