इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) इटारसी नगर मंडल की बैठक शुक्रवार कोसंपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल (BJP District President Madhav Das Aggarwal) ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के माध्यम से निरंतर मानव सेवा की जा रही है। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नगर इटारसी द्वारा इटारसी में हर वार्ड में व्यवस्थापक एवं प्रभारी नियुक्त किए गए है। 30 मई को भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा पूरे इटारसी शहर के हर वार्डो में सेवा ही संगठन के माध्यम से सेवा के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम जिला प्रभारी हंस राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी संदेश पुरोहित एवं जिला मंत्री एवं नगर मंडल सह प्रभारी कल्पेश अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि इटारसी के प्रत्येक वार्ड में सेवा ही संगठन के माध्यम से हर वार्ड में ’सैनिटाइजर वितरण , मास्क वितरण करना, काढ़ा वितरण करना, पौधारोपण करना, थर्मल स्कैनिंग करना, फल वितरण करना, भोजन के पैकेट वितरण करना, राशन किट वितरण करना, विटामिन की दवाइयां की किट वितरण करना , निशुल्क राशन फॉर्म वितरण करना, कीटनाशक पाउडर का छिड़काव हर वार्ड में करवाना, कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर-घर भोजन के पैकेट पहुंचाना, शासकीय हॉस्पिटल एवं प्राइवेट हॉस्पिटल इटारसी के अन्य क्षेत्रों में भोजन के पैकेट वितरण करना, रेलवे स्टेशन के सामने भोजन वितरण करना, कच्ची सब्जी के पैकेट वितरण करना, गरीब बस्तियों में हाथ धोने के साबुन वितरण करना इत्यादि सेवा कार्य इटारसी नगर मंडल के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी इटारसी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन के माध्यम से किए जाएंगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चैधरी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री उमेश पटेल, भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, महामंत्री राहुल चैरे, महामंत्री मोहित मैना, समाजसेवी मनीष ठाकुर, सौरभ मेहरा, शशांक मालवीय, गोविंद महता,ेमनीष शर्मा आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।