इटारसी। सेवा भारती जिला नर्मदापुरम ने इटारसी के निकटवर्ती ग्राम धुरपन स्थित आशा महेंद्र शुक्ल जनजातीय कन्या छात्रावास में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं वाहन लोकार्पण समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं इटारसी नर्मदापुरम क्षेत्र के विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, मुख्य वक्ता सेवा भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, छात्रावास की संरक्षक श्रीमती आशा महेन्द्र शुक्ला, पूर्व डीजीपी महेन्द्र शुक्ला, अतिथि उद्योगपति व समाजसेवी कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उद्योगपति व समाजसेवी विजय अग्रवाल, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश सावरिया, छात्रावास के सचिव गुरप्रीत (सोनू) बिंद्रा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित किया। मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती संगठन अपने मूल शब्द सेवा को सार्थक करते हुए सामाजिक क्षेत्रों में अपनीं सेवा व समर्पण के माध्यम से पिछड़े हुए गरीब, जरूरतमंद सामाजिक जनों को अपनी ओर से विभिन्न प्रकार से सेवाएं प्रदान कर समाज व राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि सेवा भारती यह एक ऐसा वृहद स्तरीय, व्यापक व सशक्त संगठन है जो निरन्तर समाज के गरीब व जरूरतमंद परिवार, बेटे-बेटियों छात्र-छात्राओं के विकास व उत्थान में लगा हुआ है। इस दौरान छात्राओं ने एकल गीत गायन व धार्मिक व राष्ट्र भक्ति गीतों की धुनों पर विभिन्न ग्रुपों नें सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

अतिथियों ने सेवा भारती, छात्रावास की अधीक्षक, सहायिकाओं व संस्कार केंद्रों की संचालिकों को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। गया। संस्था के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन श्रीमती आरती शर्मा ने एवं आभार सेवा भारती छात्रावास समिति सदस्य निर्मल सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर संस्था को प्रदत्त वाहन का लोकार्पण किया। सेवा भारती छात्रावास परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत आम के पौधे रोपे।
कार्यक्रम में सेवा भारती जिला पूर्ण कालिक देवेंद्र धुर्वे, छात्रावास अधीक्षिका दीपा उइके, छात्रावास समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश ताम्रकार, युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदौरिया, पार्षद कीर्ति दुबे, सुनयना तिवारी, श्रीमती जागृति भदौरिया, राजेंद्र तोमर, तुषार कोठारी, रंजीत परदेशी, रमेश जगदेव, मयूर मालवीय, विनोद कुशवाहा, आलोक तिवारी, अरुण, राकेश मालवीय, आशीष पटेल, अरुण गुर्जर एवं विभिन्न संस्कार केंद्रों में अध्यनरत छात्र-छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं छात्रावास की छात्राएं एवं उनके परिजन उपस्थित थे।








