इटारसी। सेवा भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा सुपोषण जागरूकता अभियान के पांचवें दिन ब्राइट अकादमी पुराने माता मंदिर हास्पिटल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 6 चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 146 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविन्द्र गुप्ता, डॉ. कुलदीप ठाकुर, डॉ. हेमंत यादव, डॉ. रिचा राय, डॉ. नितेश दीवान, एएनएम सरोज दुबे सहित चिकित्सक स्टाफ उपस्थित रहे।सुबह छह बजे गोदड़ी वाला धाम परिसर, मालवीय गंज में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योग गुरु श्री कमलेश गौर ने उपस्थित सभी को योग विधि बताई। योगाभ्यास कराया। उपस्थित लोगों को पौष्टिक अंकुरित अनाज एवं केले आदि फलों का वितरण किया गया, सुपोषण की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया, सेवा भारती जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे, युवाम सेवा भारती जिला संयोजक आशीष भदौरिया, सेवा भारती सदस्य निर्मल सिंह राजपूत, युवाम सेवा भारती इटारसी नगर संयोजक तुषार कोठारी, नगर सह-संयोजक जितेंद्र राजपूत, योग शिविर प्रभारी रमेश जगदेव, युवाम सेवा भारती मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रभारी जागृति आशीष भदौरिया, रेखा मालवीय, सरला लोट, आरती बस्तवार, रानी रजक, नितिन श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।









