इटारसी। सेवा भारती ने आज शहर में अपने सुपोषण जागरूकता अभियान के दूसरे दिन जय स्तंभ चौक, राम जानकी मंदिर और गणेश नगर स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ सुपोषण आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
अभियान के तहत वार्ड 19 और 8 की आंगनबाडिय़ों में ‘गोद भराई’ कार्यक्रम में 11 गर्भवती महिलाओं को सुहाग सामग्री और पोषण आहार की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और तंदुरुस्त हो।
नशा मुक्ति पर विशेष जोर
मुख्य वक्ता डॉ. रविंद्र गुप्ता ने बताया कि कैसे दृढ़ निश्चय के साथ नशे से दूरी बनाई जा सकती है। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि नशे की लत में पड़कर व्यक्ति न केवल अपना जीवन बर्बाद करता है, बल्कि इसका परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश सावरिया ने संगठन द्वारा समाज सेवा में दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सेवा भारती विभिन्न आयामों के माध्यम से समाज के हर तबके की मदद करती है। पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे ने एक गीत प्रस्तुत कर आग्रह किया कि वे देश की धरोहर हैं, और अपने आप को नशे में डुबोकर देश की धरोहर को नष्ट न करें।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जागृति भदौरिया ने किया, और आभार नगर सहसंयोजक जीतू राजपूत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, सेवा भारती सदस्य प्रकाश केवट, युवाम सेवा भारती सदस्य रमेश जगदेव, युवाम सेवा भारती के नगर संयोजक तुषार कोठारी, कीर्ति दुबे, ममता मालवीय, रानी रजक, रेखा अग्रवाल, पायल कोठारी, नीतू सराठे, सरला लोट, अचला घन, कमला तिवारी, आरती बस्तवार, सुषमा राजपूत एवं अन्य सभी सेवा भारती के सदस्य उपस्थित रहे।









