इटारसी। मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार, स्थानीय पॉलीटेक्निक संस्था में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में, संस्थान में विद्यार्थियों के लिए ‘विकसित भारत’ की थीम पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विकसित भारत थीम पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
संस्था के प्राचार्य आरके चोलकर के संरक्षण में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और जागरूकता को बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इन प्रतियोगिताओं में शामिल थे
- चित्रकला प्रतियोगिता
- वाद-विवाद प्रतियोगिता,
- निबंध प्रतियोगिता
- सेमिनार
इन गतिविधियों को विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी और श्रीमती पल्लवी नरवरे के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। शैक्षणिक स्टाफ में श्रीमती पल्लवी शर्मा, अनीता वर्मा, शिवांगी मालवीय, सोनिया अग्रवाल, इति महालहा, हेमलता शुक्ला, सुश्री नेहा केदारे, नैनी पटेल, अंकित मिश्रा, हरिओम नरवर, आशीष चौरे और शैलेंद्र राजपूत ने छात्र-छात्राओं हेतु इन प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
स्वच्छता अभियान को नई दिशा
वृहद वृक्षारोपण सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता एवं सफाई अभियान को नई दिशा देते हुए, संस्था परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न किया गया। बारिश के अंतिम दौर में यह कार्य विद्या वन में कर्मशाला के सामने किया।
इस दौरान विभागाध्यक्ष विकास सिद्धू, रामकुमार उईके और श्रीमती पल्लवी नरवरे ने पुत्रजीवा, सीताफल, बेलपत्र, कदम और बादाम जैसे महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया।यह आयोजन दर्शाता है कि संस्था न केवल छात्रों के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, बल्कि उन्हें पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक बना रही है।









