---Advertisement---

सेवा संकल्प दिवस : शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर हिंदू महाशक्ति संघ ने किया पौधारोपण

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस को हिंदू महाशक्ति संघ ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मंत्री चौहान की अपील का सम्मान करते हुए संगठन के सदस्यों और नगर की महिलाओं ने सार्वजनिक पार्कों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

होर्डिंग नहीं, हरियाली से दी बधाई

हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जीतेंद्र राजवंशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शुभचिंतकों से अपील की थी कि उनके जन्मदिन पर होर्डिंग या उपहारों के बजाय एक पौधा लगाया जाए। इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर संघ की प्रदेश प्रभारी पूनम सोनकर ने अपनी टीम के साथ पहले भोपाल स्थित निवास पर मंत्री जी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और फिर इटारसी में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया।

पौधारोपण के साथ होली मिलन और सहभोज

सेवा संकल्प दिवस के इस अवसर पर केवल प्रकृति की सेवा ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का नजारा भी देखने को मिला। पौधारोपण के पश्चात महिलाओं और संघ के सदस्यों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और सामूहिक सहभोज (लंच) का आनंद लिया।

कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नम्रता दास, कंचन बाथरी, विनीता मेहरा, माया शर्मा, अनुराधा गिरी, पूनम रजक, विमला कुशवाह, रानू सराठे, खुशी बाथरी, आरती सूरमा, रजनी कहार, रश्मि बाथरी, शीला लोधी, दीक्षा ठाकुर और अंजलि साहू उपस्थित रहीं। जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, हिमांशु तिवारी, आकाश बाथरी, सोनू केवट, गोलू परदेशी और चेनसिंह कहार ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.