---Advertisement---

तलवार लहराकर जन्मदिन मनाने वाले सात गिरफ्तार

By
Last updated:
Follow Us

होशंगाबाद। रविवार, 7 फरवरी की रात नर्मदा के कोरीघाट पर तलवार लहराते हुए बर्थडे मनाने के मामले में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार युवक सीहोर जिले की बुदनी तहसील के ग्राम पीलीकरार के रहने वाले हैं जबकि तीन होशंगाबाद निवासी हैं। ये सभी बुदनी में एक फैक्ट्री में काम के दौरान मित्र बने हैं। कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान (Kotwali TI Santosh Singh Chauhan) ने बताया कि सात युवक गिरफ्तार हुए हैं। इनमें चार बुदनी के पीलीकरार के और तीन होशंगाबाद के हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बर्थडे मनाने का वीडियो वायरल हुआ था। गिरफ्तार युवकों में जीवन कलोसिया पिता मदन कलोसिया 19 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास पीलीकरार खेड़ा बुदनी जिला सीहोर, विशाल कलोसिया पिता सुरेश कलोसिया 19 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास पीलीकरार खेड़ा बुदनी जिला सीहोर, गणेश उर्फ चुन्निया राठौर पिता छोटेलाल राठौर 21 वर्ष, निवासी पीलीकरार खेड़ा बुदनी जिला सीहोर, विशाल राठौर पिता ओमनारायण राठौर 19 वर्ष, निवासी पीलीकरार खेड़ा बुदनी जिला सीहोर, अजय उर्फ भूरा टाक पिता महेश टाक 19 वर्ष, निवासी वार्ड 1, सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के पास जिला अस्पताल के सामने होशंगाबाद, राज खरे पिता राजेश खरे 18, निवासी संजय नगर भोपाल तिराहा होशंगाबाद और अर्जुन पिता सुरेश घावरी 20 वर्ष निवासी ग्वालटोली होशंगाबाद शामिल हैं। गौरतलब है कि कोरी घाट (Kori Ghat) पर इससे पहले भी करीब सवा माह पूर्व नये वर्ष और जन्मदिन का जश्न भी कुछ युवकों ने पिस्टल और तलवार के साथ मनाया था और फायर भी किये थे। हालांकि पुलिस के अनुसार उस वक्त वह फायर खिलौना पिस्टल से किये गये थे। कोरी घाट पर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.