इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई ने पवारखेड़ा कन्या परिसर में शिविर लगाया। विशेष 7 दिनी शिविर आज से प्रारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.राकेश मेहता ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं को संगठन के बारे में बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ लक्ष्मी ठाकुर, विभाग अध्यक्ष गणित डॉ. रश्मि तिवारी, कन्या विद्यालय पवारखेड़ा प्राचार्य श्रीमती आशा मीणा, एनएसएस सदस्य डॉ एकता मालोनिया, डॉ जयश्री बाथम, डॉ राजेश हरियाले एवं श्रीमती ज्योति दीवान उपस्थित थे।










