इटारसी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री पशुपतिनाथ धाम मंदिर परिसर में 8 से 16 फरवरी 2026 तक भक्ति का महासंगम होने जा रहा है। समिति अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान ने बताया कि यहां 108 फीट विशाल शिव प्रतिमा के साये में भव्य रुद्राक्ष रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की मुख्य रूपरेखा
- कथा वाचक : वृंदावन की अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक दीदी रत्नमणि द्विवेदी श्रद्धालुओं को संगीतमय शिव महापुराण का रसपान कराएंगी।
- कलश यात्रा : 8 फरवरी को सुबह 9 बजे श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें 500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।
- विशेष आकर्षण : 14 फरवरी को भस्म आरती और रुद्राक्ष वितरण होगा। 15 फरवरी को रात भर महाभिषेक चलेगा।
- पूर्णाहुति : 16 फरवरी को विशाल भंडारे और ब्राह्मण सम्मान के साथ आयोजन का समापन होगा।
- समय : प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक रुद्र महायज्ञ और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा।









