इटारसी। अनुविभाग सिवनी मालवा के अंतर्गत शिवपुर पुलिस ने बाइस पर सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए का अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से अवैध गांजा की सप्लाई होने की सूचना मिली थी, पुलिस ने घेराबंदी करके इनको पकड़ा है।
एसपी गुरुकरण सिंह एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गाड़ी नंबर एमपी 05 एमपी 7853 से बाबरी गांव तरफ से किसी व्यक्ति को गांजा बेचने के लिये भारी मात्रा में गांजा लेकर करताना तरफ जायेंगे। थाना प्रभारी विवेक यादव ने टीम का गठन किया तथा मुखबिरों की सहायता से टीम को रवाना हुआ। टीम बताये स्थान बाबरी शिवपुर मार्ग गब्बर ढाबे के पास पहुंची।
मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति एक मोटर सायकल एमपी 05 एमपी 7853 पर दिखाई दिये। उनको घेराबंदी कर रोका। उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश उर्फ लड्डू पिता हरिओम भिलाला 32 साल निवासी ग्राम काल्याखेड़ी सिवनी मालवा एवं पुरुषोत्तम पिता मुंशीलाल कलमे जाति कोरकू 45 साल निवासी दतवासा थाना सिवनी मालवा का बताया।
तलाशी में दोनों व्यक्ति के पास 10 किलोग्राम ग्राम गांजा कीमती 170000 रुपए, 01 मोटर सायकल कीमत करीब 50000 रुपए, 01 मोबाइल कीमती 10000 रुपए सहित कुल 230000 रुपए का माल जब्त किया। दोनों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया। कार्यवाही में थाना शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव, प्रधान आरक्षक कृपाराम मीणा, आरक्षक अजय बावने, ओमप्रकाश जाट, दीपक प्रजापति, राहुल कौशल, राजकुमार, राहुल लखोरे का विशेष योगदान रहा।









