इटारसी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते कल, 20 जनवरी मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित 11 केवी शिवराजपुरी फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएगी। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण जमानी रोड, वृन्दावन कॉलोनी और कृष्णा विहार कॉलोनी, चयन कॉलोनी, दीवान कॉलोनी और ग्रीन वेली, शिवराजपुरी कॉलोनी एवं व्यंकटेश नगर कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
बिजली संबंधी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1912 का उपयोग करने की सलाह दी है। कार्य की स्थिति को देखते हुए कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।









