इटारसी। ग्राम सिलारी (Village Silari) निवासी एक विद्युत उपभोक्ता की ग्राम गुर्रा (Village Gurra) के रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर स्थित दुकान बिजली कंपनी ने सील कर दी है। उपभोक्ता पर 29758 रुपए की राशि बकाया थी।
मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh Madhyakshetra Vidyut Vitran Company) की डीई पूनम तुमराम ने बताया कि वितरण केनद्र गुर्रा में राजकुमार मीना पिता गोपाल मीना निवासी सिलारी की गुर्रा स्टेशन पर दुकान है। उस पर राशि 29758 रुपए बकाया होने पर नोटिस दिये गये, लेकिन नोटिस देने पर भी बकाया जमा नहीं होने पर आज दुकान को सील कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही में कनिष्ठ यंत्री पवन अहाके, सुनील कुमार तिलोथिया एवं अतिरिक्त तहसीलदार जलज वाईकर शामिल हुए।
हजारों का बिजली बिल बकाया होने पर दुकान सील की


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







