इटारसी। चामुंडा चौराह स्थित चाय की दुकान के सामने तीन युवकों ने उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट की और चाकू से उसके भाई को चोट पहुंचायी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस के अनुसार चामुंडा चौराह स्थित चाय की दुकान के सामने आदित्य पिता अशोक डागोरिया 34 वर्ष, निवासी गुरुनानक दाल मिल के पास गांधीनगर ने शिकायत दर्ज करायी है कि उधारी के पैसे की बात को लेकर सौरभ चुटीले, शुभम चुटीले और आयुष चुटीले ने उसे व उसके भाई अविनाश को हाथ मुक्कों से मारा और चाकू से भी चोट पहुंचायी है।
इधर दूसरे पक्ष से आयुष पिता नर्मदाप्रसाद चुटीले 24 वर्ष, निवासी इंगल चाल के पीछे गांधीनगर ने शिकायत दर्ज करायी है कि आदित्य डागोरिया निवासी गांधी नगर ने उधारी के पैसे की बात पर से उसे गालियां दीं, कैंची से चोट पहुंचायी और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किर लिया है।








