इटारसी। नगर पालिका के अमले ने डस्टबिन न मिलने पर पांच दुकानों पर चालानी कार्रवाई करके जुर्माना वसूल किया है। चाय-नाश्ता की दुकानों पर डस्टबिन नहीं रखे थे और ग्राहक खानपान खाने के बाद गंदगी सड़क पर ही फैक रहे थे।
नगर पालिका के स्वच्छता और राजस्व अमले ने बाजार में घूमकर ऐसे दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की। नाश्ता दुकान, समोसा, कचौरी की दुकानों पर डस्टबिन न रखने पर एवं गंदगी होने पर चालानी कार्रवाई की गई।

राजस्व अमले ने पांच दुकानों पर चालानी कार्रवाई करके 1400 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। सभी दुकानदारों को अपने दुकानों के सामने डस्टबिन रखने और गंदगी न करने की हिदायत दी गई है।








