रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

चैत्र नवरात्र से होगा श्री रामजन्म महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

-आयोजक समिति ने पूर्ण की तैयारियां, 10 दिन तक धार्मिक छटा का विखरेगा रंग
इटारसी। श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) में श्री रामजन्म महोत्सव समिति (Shri Ram Janma Mahotsav Samiti) द्वारा 10 दिवसीय श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के मुख्य संरक्षक विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, संरक्षक प्रमोद पगारे, अध्यक्ष सतीश सावरिया के मार्गदर्शन में श्री राम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा।

RAM JAMOTSAV
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि 59 वर्ष में श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक गुना मप्र के बाल संत शाश्वत महाराज के प्रवचन प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक होंगे। श्री राम चरित मानस के नव्हान पारायण के पाठ प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से श्री द्वारिकाधीश सत्संग भवन में होंगे। इस वर्ष का विशेष आकर्षण श्याम परिवार इटारसी के सहयोग से एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन प्रस्तुत करने राजस्थान जयपुर के चेतन्य दाधीच एवं इटारसी के भजन कलाकार कनक एवं मयंक की जोड़ी भजनों की प्रस्तुति देगी।
10 अप्रैल को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक प्रभु श्री राम का जन्म महोत्सव भगवान श्री द्वारकाधीश की प्रतिमा के सामने मनाया जाएगा। इसी दिन सायंकाल प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति के सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने धार्मिक बंधुओ को अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पहुचकर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News