सेठानीघाट पर श्रीरामलीला का मंचन 9 से 20 अक्टूबर तक, फिर दशहरा मैदान में होगा मंचन

सेठानीघाट पर श्रीरामलीला का मंचन 9 से 20 अक्टूबर तक, फिर दशहरा मैदान में होगा मंचन

नर्मदापुरम। श्री रामलीला महोत्सव (Shri Ramlila Mahotsav) की समस्त तैयारियां पूर्ण हो गई हैं, मंच बनकर तैयार हो गया है। श्रीराम लीला महोत्सव के अंतर्गत सेठानीघाट (Sethanighat) पर श्रीरामलीला का मंचन 9 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगा जो कि 20 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद दशहरा मैदान (Dussehra Maidan) में 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर विजयादशमी (Vijayadashami) तक लीला का मंचन होगा। 25 और 26 अक्टूबर की लीला पुन: सेठानी घाट पर होगी।

श्रीरामचरितमानस (Shri Ramcharitmanas) एवं रामायण (Ramayana)के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित श्रीरामलीला का शुभारंभ 9 अक्टूबर को शंकर विवाह (Shankar Vivah), नारदमोह (Naradamoh), 10 अक्टूबर को मनु चरित, श्रीरामजन्म, 11 अक्टूबर को मुनिआगमन, ताड़का वध, 12 अक्टूबर को नगर दर्शन पुष्पवाटिका, 13 अक्टूबर को धनुषयज्ञ श्रीराम विवाह (Shri Ram Vivah) तथा 14 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की भव्य बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी।

15 अक्टूबर को श्रीराम वनवास, 16 अक्टूबर को केवट प्रसंग दशरथ मरण, 17 अक्टूबर को भरत मिलाप, 18 अक्टूबर को सीता हरण, 19 अक्टूबर को श्रीराम सुग्रीव मैत्री, 20 अक्टूबर को लंका दहन और दशहरा मैदान पर 21 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति, 22 अक्टूबर को कुम्भकरण वध, 23 अक्टूबर को मेघनाद वध तथा 24 अक्टूबर को रावण वध की लीला होगी इन तीनों दिवस प्रतिदिन सायंकाल पुतलों का दहन होगा। उत्तर भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक की अंतिम दो लीलाओं की प्रस्तुति सेठानीघाट पर मंच से ही होगी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!