इटारसी। मालवीय गंज स्थित सुप्रसिद्ध श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति ने आगामी हनुमान जयंती के पावन पर्व को भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इसी तारतम्य में मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने भोपाल पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
एएसपी को दिया चल समारोह का न्योता
समिति के सदस्य मुकेश मिहानी और राहुल चेलानी ने क्राइम ब्रांच भोपाल के एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री चौहान को हनुमान जयंती के अवसर पर इटारसी में निकलने वाले भव्य चल समारोह में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र प्रदान किया।
स्मृति चिन्ह के रूप में मंदिर की तस्वीर भेंट
मुलाकात के दौरान समिति सदस्यों ने एडिशनल एसपी को श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर की एक सुंदर तस्वीर भेंट की। श्री चौहान ने मंदिर समिति के इस प्रेमपूर्ण आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मालवीय गंज में दिखेगा भक्ति का उत्साह
उल्लेखनीय है कि मालवीय गंज का स्वप्नेश्वर हनुमान धाम अपनी धार्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। हर वर्ष हनुमान जयंती पर यहां भव्य धार्मिक आयोजन और चल समारोह निकाला जाता है, जिसमें शहर के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।









