इटारसी। श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति शहर में निरंतर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है। समिति ने शांतिधाम श्मशानघाट को एक वाटर कूलर दान दिया है।
समिति के अध्यक्ष मुकेश मिहानी मालिक एवं संयोजक महेंद्र तिवारी, राहुल गौर, रिंकू राजपूत, लच्छू मालवीय लोकार्पण के समय उपस्थित थे। मुकेश मिहानी ने आम जनता के लिए शमशान घाट में वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इसके पूर्व मुकेश मिहानी ने मलका माई की पूजा अर्चना की।
समिति के सदस्य कार्यकारी प्रमोद पगारे ने मुकेश मिहानी मालिक एवं संपूर्ण समिति का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने ग्रीष्म काल की परिस्थितियों को समझते हुए अंतिम यात्रा में आने वाले नागरिकों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर दान में दिया।









