इटारसी। हिन्दू उत्सव वर्ष के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 19 से 27 मार्च तक दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक कमला नेहरु स्कूल के पास न्यास कालोनी में होगा।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती जागृति भदौरिया ने बताया कि प्रथम दिन 19 मार्च को दोपहर 3 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो आयोजन स्थल पहुंचेगी जहां स्वामी सुनीलानंद महाराज कथा वाचन करेंगे।









