---Advertisement---

श्रीमद् भागवत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

By
On:
Follow Us

इटारसी। गोस्वामी गार्डन तवा कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) में आज रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) का आयोजन किया गया। आज कथा श्रवण करने एसडीओ वन पचमढ़ी संजीव शर्मा (SDO One Pachmarhi Sanjeev Sharma), एसडीओ राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (SDO Revenue Madan Singh Raghuvanshi) भी पहुंचे थे। चतुर्थ दिवस की कथा के दौरान आयोजन समिति ने पंडाल को मथुरा वृंदावन की तर्ज पर सजाया था। इस पंडाल में भगवानबाल कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। कथा वाचक आचार्य रमेश दुबे एवं उनकी मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। नंद घर आंनद भयो,जय कन्हैया लाल की, भजन पर समस्त श्रोता झूम उठे। आज की कथा में आचार्य दुबे ने कहा कि सत्य और निष्ठा के साथ धर्म की रक्षा न हो पाये तो अधर्म का भी सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के साथ धर्म का पालन होना चाहिये, लेकिन जब धर्म संकट मे आ जाये और उसकी रक्षा सत्यता पूर्ण नियमों से ना हो तो सांकेतिक रूप से अधर्म का सहारा भी लिया जा सकता है। इसका सीधा उदाहरण भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत सहित अपनी लीलाओं में ज्ञान पूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया है। संयोजक सुरेश गोस्वामी, समिति सदस्य नरेश चौहान, दिलीप गोस्वामी, आलोक शुक्ला, साहब सिंह चौहान, दीपक गोस्वामी और युवाओं ने श्रोताओं को माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.