सिवनी मालवा। हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा ,करने वाला श्याम कराने वाला श्याम के आयोजकों द्वारा श्याम कीर्तन की महफिल का आयोजन देवांश गार्डन में रखा गया। इस अवसर पर पूरे पंडाल को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया गया। बाबा श्याम का अद्भुत एवं आलौकित श्रृंगार किया। बाबा का दरबार भव्य सजाया गया।
फूलों एवं लाइटिंग से सजावट कर दरबार को सुंदर सजाया गया बाबा के सामने ज्योत जलाई गई। श्याम प्रेमियों द्वारा ज्योत के दर्शन किए गए पूरे पंडाल में पुष्प एवं इत्र वर्षा की गई। कार्यक्रम में जयपुर के सुप्रसिद्ध भजन अभिषेक नामा एवं इटारसी के सुप्रसिद्ध भजन गायक हार्दिक राठी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
श्याम प्रेमी भक्त भजनों को सुनकर भाव विभोर हो गये भक्तों ने मीठे मीठे मधुर भजनों को गायक के साथ गुनगुनाये एवं भजनों पर झूम उठे बाबा श्याम के भजनों में सांवरे की महफिल को संवारा से सजाता है। कीर्तन की है, रात बाबा आज थाने आनों है क्यों घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है। थाली भरकर लाई खीचड़ो ऊपर घी कर बाटकी सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी तारो ना तारो मर्जी तुम्हारी जैसे सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई।









