इटारसी। हरिओम संस्था के संचालक गोपाल सिद्धवानी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सोहागपुर में सम्मानित किया गया। 20 दिसंबर 2025 को सोहागपुर शिक्षा समिति एवं पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें ‘डॉ. अरविंद सिंह चौहान अलंकरण’ प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि हरिओम संस्था अब तक लगभग 2600 गरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों का सम्मानपूर्वक कफन-दफन और अंतिम संस्कार कर चुकी है। संस्था बिना किसी धर्म, जाति या भेदभाव के उन लोगों के लिए कार्य करती है जिनका अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं होता। आयोजकों ने गोपाल सिद्धवानी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका मानवीय कार्य समाज और नई पीढ़ी के लिए एक महान मिसाल है।









