इटारसी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सेठ लख्मीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट 30 जनवरी को एक विशेष कार्यक्रम प्रात: 11 बजे बापू प्रवास स्मृति कक्ष आयोजित करेगा।
समाजसेवी सुधीर गोठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इस अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक, साईं कृष्ण एस. थोटा पुलिस अधीक्षक, अम्बिका प्रसाद शुक्ला पूर्व विधायक, पंकज चौरे अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
बापू प्रवास स्मृति कक्ष के संयोजक सुधीर गोठी सहित वरिष्ठ पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश थापक, हेमंत शुक्ला, सुनील बाजपेयी, संजीव हनी गोठी और विनीत चौकसे ने शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पूज्य बापू को अपनी भावांजलि अर्पित करें।









