---Advertisement---

सोहागपुर पुलिस को मिली ये बड़ी सफलता

By
On:
Follow Us

इटारसी। सोहागपुर की पुलिस ने तीन नकबजनों को गिरफ्तार कर 3 सितंबर की रात खाद-बीज की दुकान में हुई नकबजनी का खुलासा किया है। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपए का माल उड़ा ले गये थे।
पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद गुरुकरन सिंह (SP Gurukaran Singh) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह (Additional Superintendent of Police Awadhesh Pratap Singh) के निर्देशन में थाना प्रभारी सोहागपुर विक्रम रजक (Police Station Sohagpur Vikram Rajak) ने पुलिस टीम के सहयोग से सोहागपुर बाजार में स्थित कृपालदास राधामल छावडिय़ा खाद बीज की दुकान मे हुई नकबजनी का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि 03 एवं 04 सितंबर 2021 की दरमियानी रात सोहागपुर बाजार में स्थित कृपालदास राधामल खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने करीब 07 लाख रुपये चोरी कर लिये थे। अनिल छावडिय़ा पिता कृपालदास छावडिय़ा निवासी शास्त्री वार्ड सोहागपुर की रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने घटना स्थल के निरीक्षण को दौरान फिंगर प्रिंट टीम एवं डॉग स्क्वाड की सेवायें भी ली थी। सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्रकरण की विवेचना कर तथ्यों का बारिकी से अध्ययन कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की। पुलिस ने विवेचना तकनीकी रूप से करते हुये संदेही रजनेश उर्फ राजा कुशवाह पिता हरिशंकर कुशवाह उम्र 21 साल निवासी पीडब्ल्यूआई आफिस के सामने लाडसपुरा सोहागपुर, आकाश कुशवाह पिता राजेश कुशवाह उम्र 22 साल निवासी रेल्वे गेट के पास सोहागपुर, संजय उर्फ सूरज मीना पिता स्व. मेहरबान सिंह मीना उम्र 21 साल निवासी ग्राम नयापुरा किशनपुर थाना सोहापुर जिला होशंगाबाद को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर खाद बीज दुकान में रात्रि में दुकान के बाजू वाली गली में लगे हुये दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर नगदी 7 लाख रुपये एवं डीव्हीआर, पर्स आदि चोरी करना स्वीकार किया। सोहागपुर पुलिस के द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जे से नगद 01 लाख 20 हजार रुपये जब्त किये है। उक्त तीनों को ज्यूडीसियल रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ उपनिरीक्षक दीपक भोंडे, धर्मेन्द्र वर्मा, सुरेश फरकले प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह, आरक्षक अनिल पाल, मोहसीन खान, अंकित धनगर गुरु पवार, अभिषेक नरवरिया, संदीप यदुवंशी, राहुल पवार की मुख्य भूमिका रही है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.