इटारसी। नर्मदा शिक्षा समिति (Narmada Education Committee) के 75 वर्ष के समारोह में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स (Society for Private School Directors) (सोपास) की ओर से जिला कार्यकारी अध्यक्ष आलोक राजपूत ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक गिरोटिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजेश दुबे के आह्वान पर जिले के सभी ब्लॉक से सोपास के संचालक एवं प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नर्मदा शिक्षा समिति के प्रति अपनी शिक्षा प्राप्ति का आभार प्रदर्शन के लिए उपस्थित हुए। प्रदेश संगठन पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशीष चटर्जी, प्रदेश संगठन मंत्री रविशंकर राजपूत, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य प्रशांत जैन, प्रदेश महासचिव प्रवीण पनीकर, प्रदेश संयोजक देवी सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री कमलेश कुशवाहा, सोहागपुर से संभागीय अध्यक्ष डॉक्टर राधारमण मिश्रा, सभी ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान हैदर, शरद शास्त्री, संदीप तिवारी, श्री तोमर, कोषाध्यक्ष मोहनलाल होशंगाबाद मुकेश सोना, मुकेश निगोटे, आशुतोष गुप्ता, राकेश दुबे, रामविलास मालवीय, चरण सिंह, घनश्याम साहू, प्रकाश चौरे, मनोज सिंगवाने, सुभाष दुबे पुरुषोत्तम दायमा एवं समस्त ब्लॉक से शिक्षक शिक्षिका प्राचार्य संचालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शिक्षा की गुणवत्ता एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा के लिए भोपाल में समय देने का निवेदन किया है।
सोपास ने किया मुख्यमंत्री का स्मृति चिह्न देकर सम्मान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






