इटारसी आने पर टीआई ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया
इटारसी। पिछले दिनों राज्य शासन से जारी सूची में अनुविभाग के कुछ सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया था। उन सभी को आज पुलिस अधीक्षक (Police Officer) ने उनकी वर्दी पर तीसरा स्टार लगाये। अनुविभाग के नये निरीक्षकों का आज इटारसी टीआई आरएस चौहान (TI RS chauhan) ने स्वागत कर मिठाई खिलायी।
उल्लेखनीय है कि इटारसी पुलिस अनुविभाग में पथरोटा थानेदार प्रज्ञा शर्मा (Pathrota Thanedar Pragya Sharma), इटारसी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पंकज वाडेकर और रामेन्द्र सिंह चौहान को तीसरा स्टार लगाया है। ये सभी अब इंस्पेक्टर हो गये हैं। आज एसपी संतोष सिंह गौर ने इनको स्टार लगाये। इटारसी आने पर टीआई रामस्नेही चौहान (TI Ramsnehi Chauhan) ने तीनों इंस्पेक्टर का मुंह मीठा कराया।
बता दें कि राज्य शासन ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनाये गये रावेन्द्र सिंह चौहान को श्योपुर, प्रज्ञा शर्मा को बैतूल, पंकज वाडेकर को भोपाल, गीता जाटव एजेके पीएचक्यू स्थानांतरित किया है। जिनको एसपी ने स्टार लगाये हैं ये सभी कल नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने रवाना होंगे।










