इटारसी। आज युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोनिका मांदरे, वीरेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव मयूर जैसवाल, जिलाध्यक्ष हुजेफा बोहरा, उपाध्यक्ष गुफरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष शिवा राजपूत, शाहरूख खान, हर्ष कटकवार, जिला महासचिव आमिर ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण मुकदमे दर्ज कराने के खिलाफ एसपी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश अनुसार युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी गैस (Assembly Speaker Goldie Gas) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन रखा था इसमें सरकार का पुतला दहन किया था। परंतु पुलिस ने युवक कांग्रेस अध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर प्रकरण दर्ज किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने उनकी जमानत देकर उन्हें रिहा कराया। उक्त घटना के 2 दिन बाद प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण और भारतीय जनता पार्टी के विधायक के दबाव के चलते धारा 353 के अंतर्गत द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जो न्याय पूर्ण नहीं है, एक ऐसा ही प्रकरण पर दो अलग-अलग दिनों में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जाना न्याय संगत नहीं। हमारे कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक दबाव बनाने पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सोहागपुर के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ दीक्षित और उनके साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया। युवा कांग्रेसियों ने एसपी से निवेदन किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ऐसी द्वेषपूर्र्ण कार्यवाही ना की जाए। इस अवसर पर आई टी सेल ब्लॉक अध्यक्ष उत्कर्ष गौर, नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, गुलाम मुस्तफा, स्वदेश शर्मा, दुर्गेश, विशाल, अखिलेश, विशाल, विक्की, संदीप आदि कर्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
युकांईयों पर मामला दर्ज होने पर युवा कांग्रेस पहुंचे एसपी के पास

For Feedback - info[@]narmadanchal.com