इटारसी। नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित जांच और परीक्षण के लिए लग रहा विशेष शिविर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
ज्वाइंट डायरेक्टर के एक पत्र अनुसार जेजेसी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित दिव्यांगजन पहचान स्क्रीनिंग कैंपों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश हैं। साथ ही जेजेसी के निर्देशानुसार मेेडिकल बोर्ड के सदस्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जो रहे हैं।
उक्त प्रशिक्षण शिविर पूर्ण होने के उपरांत जेजेसी द्वारा आगामी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किये जाने के संबंध में पृथक से निर्देश जारी किये जाएंगे।








