इटारसी। नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित जांच और परीक्षण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दिव्यांगता परीक्षण शिविर राठी अस्पताल, इटारसी में 11 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित है जिसमें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक और जिला मेडिकल बोर्ड की टीम रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की जल्द पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता और योजनाओं का लाभ दिलाना है। क्षेत्र के सभी पालकों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने बच्चों की जांच कराएं।








