इटारसी। शहर के निवासियों के लिए नाक, कान और गला संबंधी रोगों के उपचार हेतु एक सुनहरा अवसर है। स्थानीय मोलासरिया ईएनटी क्लीनिक में कल, 19 फरवरी गुरुवार को एक विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में भोपाल के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. राहुल वर्मा अपनी सेवाएं देंगे।
यह परामर्श शिविर सराफा बाजार, तीसरी लाइन स्थित मोलासरिया ईएनटी क्लीनिक में आयोजित होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। गंभीर रोगों के परामर्श हेतु क्षेत्र के नागरिक मोबाइल नंबर +91 98930 48144 पर संपर्क कर अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन रोगों का होगा उपचार और परामर्श
शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। इनमें कान से पस या पानी बहना, टिनिटस (कान में आवाज आना), संक्रमण और सुनने में समस्या, साइनस, एलर्जी, नाक का जाम होना, साइनस प्रेशर और नाक से खून आना, गले में खराश, आवाज में बदलाव, हकलाना, चक्कर आना और वर्टिगो (चक्कर की समस्या)।
विशेषज्ञ सेवाएं अब आपके शहर में
क्लीनिक प्रबंधन ने बताया कि हम देखभाल करते हैं, हम इलाज करते हैं के संकल्प के साथ इटारसी के मरीजों को अब बड़े शहरों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक गुरुवार को भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक अब इटारसी में ही उपलब्ध रहेंगे, जिससे मरीजों के समय और धन दोनों की बचत होगी।









