इटारसी। शहर के फ्रेन्ड्स चर्च में गणतंत्र दिवस पर मसीही समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
चर्च अध्यक्ष शालीन दास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चर्च सभापति मित्र एससी लाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। झंडा वंदन के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें देश की सुख, शांति, आपसी भाईचारे और समृद्धि के लिए प्रभु से मंगल कामना की गई।
समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। इस अवसर पर आशीष मसीह, राहुल विक्टर, विशाल लाल, रविराज सिंग, डेनिस जोनाथन, सीपी लाल, वैसली जोनाथन, अमित विल्सन, अक्षय हेंड्री, आशु विल्सन, अमित जोनाथन, रवि जॉन, रोहित विक्टर, विकटोरिया विक्टर, आशा वानखेड़े, सुनील वानखेड़े, राजा जोनाथन, आशु जोनाथन और चंदा जोनाथन सहित चर्च के अनेक सदस्य मौजूद रहे।








