इटारसी। संभाग स्तरीय शालेय बैंड प्रतियोगिता (Division Level School Band Competition) में नर्मदापुरम (Narmadapuram)जिले का प्रतिनिधित्तव करते हुए सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल हायर सैकंड्री (St. Joseph’s Convent School Higher Secondary) के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शासकीय एसएनजी स्कूल नर्मदापुरम (Government SNG School Narmadapuram) में आयोजित बैंड प्रतियोगिता मे शाला के छात्र एवं छात्रा दल ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, कदम कदम बढ़ाये जा आदि धुनों पर रोचक बैंड की प्रस्तुति दी।
संस्था प्राचार्य सिस्टर पुष्पा (Pushpa) ने सभी का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन खेल शिक्षक अश्विनी मालवीय (Ashwini Malviya) ने किया।









