---Advertisement---

राज्य स्तरीय अंतर्जिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज़, पहले दिन हुए छह मैच

By
On:
Follow Us

हरदा, बालाघाट, रायसेन, रतलाम, उज्जैन और ग्वालियर की विजयी शुरुआत

एक वर्ष में मैदान पर एस्ट्रोटर्फ के लिए मजबूत प्रयास का आश्वासन

इटारसी। गांधी स्टेडियम के मैदान पर आज रविवार से राज्य स्तरीय अंतर्जिला हॉकी प्रतियोगिता (State level intra hockey tournament) का आगाज़ हो गया। आज पहले दिन छह मैच खेले गये। हरदा, बालाघाट, रायसेन, रतलाम, उज्जैन और ग्वालियर जिलों की टीमों ने अपनी विजयी शुरुआत की। हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad)के तत्वावधान में सुबह मार्चपास्ट से शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के पूर्व सुबह गांधी मैदान से विभिन्न जिलों की हॉकी टीमों का मार्चपास्ट आकर्षण का केन्द्र रहा। खिलाड़ी पंक्तिबद्ध होकर गांधी स्टेडियम से रेस्ट हाउस के सामने से होकर महात्मा गांधी मार्ग, जयस्तंभ, नीमवाड़ा, सराफा बाजार, छोटा सराफा, तुलसी चौक, पुराना फल बाजार होकर वापस गांधी स्टेडियम आए। यहां राष्ट्रगान के साथ ही मार्चपास्ट का समापन किया।
इस अवसर पर हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad)के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, हॉकी मप्र के सहसचिव दीपक जेम्स, गिडियन अल्फ्रेड, जयराज सिंह भानू, सचिव कन्हैया गुरयानी, अरुण राबर्ट, कार्यकारी सचिव रविन्द्र जोशी, दीपसिंह ठाकुर, साजिद मलिक, राजू हरदुआ, अजय अल्बर्ट, रवि हरदुआ, मनीष कोलते, अमनकीत सिंघ गोलू भाटिया, नेहा राज, विधि पचौरी, आरिफ खान, निशांत अगस्टीन, रीतेश श्रीवास, शफीक कुरैशी, आशीष शर्मा, अजय अलबर्ट, रवि हरदुआ, रमाशंकर कौल दीपू, अमजद खान, सन्नी जेम्स, नितिन राज सहित हॉकी होशंगाबाद के अनेक सदस्य शामिल हुए।

Hockey6
उद्घाटन समारोह
दोपहर में 1 बजे प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा (MP Swimming Association President Piyush Sharma) और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय (Jagdish Malviya, BJP)के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी ने की। पूर्व पार्षद राकेश जाधव विशेष अतिथि रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन, शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू और कन्हैया गुरयानी ने किया। अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त कर अच्छे खेल और जीत की शुभकामना दी। इस अवसर पर संगठन के मार्गदर्शक और वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, ग्लेडविन अल्फ्रेड, मो. जाफर सिद्दीकी, अरविंद बस्तवार, दीप सिंह ठाकुर, रवि हरदुआ, कुलभूषण मिश्रा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Hockey8
एस्ट्रोटर्फ (Astroturf) के लिए होंगे प्रयास
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीयूष शर्मा ने कहा कि यह एक मैदान है, जहां खेल के अलावा भी कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होती हैं। लेकिन, हम उन गतिविधियों के लिए विकल्प की तलाश करके एस्ट्रोटर्फ के लिए मजबूती से प्रयास करेंगे और कोशिश करेंगे कि अगली बार के इंटर डिस्ट्रिक्ट हो, तो एस्ट्रोटर्फ पर हो।

मैच के परिणाम
– हरदा 2, कटनी 1 गोल
– बालाघाट 5, खंडवा 1 गोल
– रायसेन 5, सतना 0 गोल
– रतलाम 4, खरगोन 1
– उज्जैन 4, अनूपपुर 0 गोल
– ग्वालियर 8, बड़वानी 1 गोल

ये रहे अम्पायर
असद खान सिवनी, जाकिर खान जबलपुर, प्रवीण रितेश जबलपुर, रवि हरदुआ इटारसी (होशंगाबाद)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.