इटारसी। श्यामला हिल्स कालोनी (Shyamala Hills Colony) में स्थित एक मकान के बीती रात पिछले दरवाजे से अज्ञात चोर ने घर में घुसकर दरवाजे की कुंडी खोली और दो मोबाइल चोरी करके ले गये। मामला तवानगर थाने का है। मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपए बतायी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 सितंबर की रात 2 से सुबह 6 बजे के बीच की बतायी जा रही है। फरियादी रोहित पिता प्रकाश भुसारे 19 वर्ष की शिकायत पर तवानगर थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
श्यामला हिल्स में पीछे के दरवाजे से चोरी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







