---Advertisement---
Learn Tally Prime

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में छात्र संसदीय दल ने ग्रहण की शपथ

By
On:
Follow Us

इटारसी। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हॉयर सैकंड्री स्कूल इटारसी (St. Joseph’s Convent Higher Secondary School Itarsi) में आज छात्र संसदीय दल का शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता अनुविभागीय दंडाधिकारी टी प्रतीक राव आईएएस (Sub-Divisional Magistrate T Pratik Rao IAS) ने की। शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राव, प्राचार्य सिस्टर पुष्पा (Principal Sister Pushpa), मैनेजर सिस्टर एलिस (Sister Alice) एवं पालकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने छात्र संसदीय दल प्रधान मंत्री अनुष्का नायडू उप प्रधान मंत्री आरूष गुप्ता को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई और शाला ध्वज एवं सैश प्रदान किए। प्रधान मंत्री अनुष्का नायडू ने अपने अधीनस्थ शिक्षा मंत्री पंखुड़ी सिन्हा उप शिक्षा मंत्री प्रिंसी पाघरे अनुशासन मंत्री संकेत दुबे उप अनुशासन मंत्री नैंसी तिवारी, खेल एवं यातायात मंत्री अमित शेखर यादव उप खेल एवं यातायात मंत्री भूपेन्द्र तिलोतिया, स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री गगनप्रीत कौर चावला उप स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री गौरी राजपूत, सांस्कृतिक मंत्री परिधि पटेल उप सांस्कृतिक मंत्री निष्ठा पटेल, विपक्ष मंत्री जीतेंद्र आर कुशल उप विपक्ष मंत्री प्रांजुला शुक्ला, तिलक सदन की कप्तान नम्रता पटेल उप कप्तान शर्लिन हनोतिया, गांधी सदन के कप्तान स्वास्तिक वर्मा उप कप्तान रिद्धि अग्रवाल, नेहरू सदन की कप्तान अनन्या पटेल उप कप्तान आकृति दुबे, टैगोर सदन के कप्तान वैभव गोनाडे उप कप्तान नौशीन फातिमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं मुख्य अतिथि ने शाला ध्वज एवं सैश प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि टी प्रतीक राव ने कहा कि एक अच्छे लीडर को हमेशा धैर्यवान और चरित्रवान होना चाहिए। उसे अपने अधीनस्थों के साथ समन्वय रखना चाहिए एवं सभी के विचारों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए और आगे बढऩे को कहा। कार्यक्रम के अंत में आभार छात्र दल प्रधानमंत्री अनुष्का नायडू ने व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!