इटारसी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों का 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षण का आज 26 मई को समापन हुआ। प्रशिक्षण 7 मई से प्रारंभ था।
व्यावसायिक प्रशिक्षक ज्योति चौधरी के मार्गदर्शन में ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षण में विद्यालय के रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों को विशाल मेगा मार्ट पर ले जाकर के व्यापार एवं बिक्री कौशल की बारीकियों को समझा एवं अपनी बिक्री कौशल को बढ़ाया जिसमें ग्राहकों को संभालना, स्टॉक को संभालना, बिलिंग करना, वॉल मर्चेडाइजिंग करना, स्पेस मर्चेडाइजिंग, प्रिटिंग करना, टैगिंग करना एवं अन्य कार्यों को समझना शामिल रहा।
व्यावसायिक शिक्षक ज्योति चौधरी ने विद्यार्थियों प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण से छात्रों में रोजगार को लेकर जागरूकता और आत्मविश्वास देखा गया। प्राचार्य सतीश खलखो, महेश मालवीय, प्रधान पाठक महेश रायकवार ने प्रशिक्षण पूर्ण करने पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









