इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय (Government MGM PG College) में युवा उत्सव का शुभारंभ आज प्राचार्य डॉ.पीके पगारे (Principal Dr. PK Pagare), अर्थशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ.अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma), डॉ.गायत्री राय (Dr. Gayatri Rai) तथा युवा उत्सव प्रभारी डॉ.राकेश मेहता (Dr. Rakesh Mehta) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

आज एकल गायन सगम, एकल गायन,शास्त्रीय स्किट, एकांकी, एकल नृत्य, शास्त्रीय समूह एवं समूह लोक नृत्य, रंगोली, क्ले माडलिंग एवं मिमिक्री विधायें थीं। एकल गायन सुगम प्रतियोगिता में दर्शना युवने प्रथम, द्वितीय प्रिंयका अहिरवार एवं तृतीय मोनिका सूर्यवंशी रही। एकल गायन शास्त्रीय में दर्शना युवने प्रथम रही। एकल नृत्य शास्त्रीय में सौरभ कोरी प्रथम एवं समीक्षा कजोरिया द्वितीय रही। समूह नृत्य विधा में सौरभ कोरी, आरती मेहरा, नेहा एवं सोनल प्रथम रहे। रंगोली विधा में सत्यकृति नामदेव प्रथम, पलक महोनिया, शालिनी बरखने द्वितीय एवं सविता केवट तृतीय रहे। स्किट विधा में समीक्षा, तान्या, संदीप, ओम, आकांक्षा, रितिका एवं रोहित, रुचि प्रथम रहे एवं एकांकी विधा में सविता, आयुष मेहतो, मुस्कान वैश्य, मोनिका सूर्यवंशी, हिमांशु चौरे एवं सोनाली कटारे प्रथम रहे। सभी विधाएं आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित रही। सभी विधाओं का संचालन डॉ.एकता मालोनिया (Dr. Ekta Malonia) ने किया। गायन एवं नाटक विधाओं के निर्णायक डॉ.ओ.पी शर्मा, डॉ.अर्चना शर्मा, सुशीला बरबड़े, डॉ.संतोष अहिरवार एवं श्री दिनेश कुमार रहे। रंगोली विधा के निर्णायक डॉ. नीलिता तिवारी, डॉ.सुसन मनोहर एवं मीरा यादव रही। क्ले माडलिंग की संयोजक डॉ.शालिनी नेमा, डॉ.मुकेश बडोले रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीक्षा पटैल, ज्योति चौहान, कमल किशोर शाक्य, धीरज मोदी, डॉ.शैलू सिंह, भारती चौधरी, मोनिका साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्राचार्य डॉ. पगारे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवा उत्सव विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान किया। युवा उत्सव प्रभारी डॉ.राकेश मेहता ने युवा उत्सव नियमों की जानकारी दी।










