इटारसी। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसला में आयोजित पांच दिवसीय करियर मेले का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन विद्यार्थियों को भविष्य की मांग और आधुनिक समय के नए करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ डिजिटल और व्यावसायिक क्षेत्रों में उभरते अवसरों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की सुनीता दुबे, सरिता श्रीवास्तव और चंद्रशेखर नागर उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया। मेले में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।










