---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

वापी-दानापुर-वलसाड के मध्य समर स्पेशल ट्रेन इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर होकर चलेगी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेलवे ने समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से वापी-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप रेल प्रसाशन द्वारा चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09063 वापी – दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को वापी स्टेशन से रात 22 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया 13:45 बजे, नरसिंहपुर 15:15 बजे, मदनमहल 17:00 बजे, कटनी 18:30 बजे, सतना रात 20:10 बजे और तीसरे दिन सोमवार सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09064 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 21:25 बजे, कटनी 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 00:30 बजे, नरसिंहपुर 02:02 बजे, पिपरिया 03:30 बजे, इटारसी 05:00 बजे और मंगलवार शाम 18:00 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन एवं हाल्ट

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, चलथान, नंदूरबार, अमलनेर, धरनगांव, पालधी, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रेल यात्री समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं एनटीईएस ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.