इटारसी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद (All India Sahitya Parishad) जिला होशंगाबाद की नाट्य कार्यशाला में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता से तैयार, मंच पर प्रदर्शित होकर दर्शकों की भारी वाहवाही पाने वाले, देश प्रेम से ओतप्रोत, देश के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समर्पित नाटक समर यात्रा का मंचन आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में होने जा रहा है।
प्रदेश की राजधानी के बड़े नाटय मंच (Natya MAnch) पर अपनी अभिनय कला की प्रस्तुति देने की कल्पना से शहर के कलाकारों में हर्ष की लहर है। जिला अध्यक्ष राज कुमार दुबे ने बताया कि समर यात्रा नाटक का मंचन कर्मवीर थियेटर ग्रुप भोपाल (Karmaveer Theater Group Bhopal) द्वारा भोपाल के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा श्यामला हिल्स के मंच पर 4 दिसंबर को सांयकाल 7 बजे होने जा रहा है। समर यात्रा नाटक के निर्देशक कर्मवीर सिंह द्वारा प्रशिक्षित इटारसी के कलाकार ही भोपाल में नाटक की प्रस्तुति देंगे।
समर यात्रा नाटक का मंचन 4 दिसंबर को भोपाल में

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








