इटारसी। सन एकेडमी हाई स्कूल पुरानी इटारसी का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सुदामा मैरिज गार्डन में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा रहे तथा अध्यक्षता सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने की।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, शिव किशोर रावत, नारायण सिंह ठाकुर, शिव भारद्वाज, दीपक हरिनारायण अग्रवाल, संदेश पुरोहित थे। अतिथियों ने सरस्वती पूजन तथा छात्रा अकाशी मालवीय, श्रद्धा महाले और शक्ति पुजारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
गणेश वंदना, गुरु वंदना आदित्य पटेल, आर्यन मालवीय, पीयूष राजपूत, आयुष सराठे, देवेंद्र उईके और उनके साथियों ने प्रस्तुत की। सामूहिक नृत्य अंशुल यादव, दीपेश कुशराम, दीप अहिरवार, देवांश चौधरी, देशभक्ति पैरोडी आदित्य पटेल, कृष्णा साहू, आकाशी मालवीय, शान पटेल, आर्यन मालवीय, श्रद्धा महाले और उनके 40 साथियों ने पेश की। माता महाकाली के नृत्य वैष्णवी बोरवन, श्रद्धा महाले, छाया राजपूत, पूजा विश्वकर्मा, कृष्णा राजपूत ने प्रस्तुत किया।
सम्मान समारोह

शाला संचालक नटवर पटेल द्वारा स्थापित गुरुदेव सम्मान शाला की शिक्षिका श्रीमती कुसुम साहू को, सुंदरलाल पटेल की स्मृति में नटवर पटेल द्वारा स्थापित नींव का पत्थर सम्मान पुरानी इटारसी के वरिष्ठ समाज सेवक बारेलाल पटेल को, इटारसी शहर के पूर्व नगर निरीक्षक सिटी थाना इटारसी के आरपी वर्मा की स्मृति में उनकी बालिका बरखा पटेल द्वारा स्थापित सेवा सम्मान सिटी थाना इटारसी के नगर निरीक्षक रामस्नेह चौहान को प्रदान दिया। कार्यक्रम में देवल मंदिर काली समिति के जय प्रकाश पटेल को भी सम्मानित किया। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने छात्रा प्रियंका रोहे द्वारा बनाए चित्र के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संस्था द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान करने वाले 20 विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट और उनके अभिभावकों को बेस्ट पेरेंट्स के अवार्ड से सम्मानित करने के साथ ही 188 बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही विगत दिनों हुई प्रतियोगिताओं के लिए 314 पुरस्कार बच्चों को दिये।
इस अवसर पर बारेलाल पटेल, उमेश पटेल, विनीत चौकसे, सुदर्शन पटेल, मुन्नालाल मेहतो, जमनालाल मेहतो, गोलू मालवीय उपस्थित रहे। संचालन समिति के संरक्षक सदस्य शिव किशोर रावत ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाएं बच्चों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
विधायक डॉ. शर्मा ने विद्यालय परिवार को उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी। विधायक विजयपाल ने श्रीमती बरखा पटेल को अपने पिताजी की स्मृति में सेवा सम्मान स्थापित करने के लिए बधाई दी। संचालक नटवर पटेल और बरखा पटेल ने सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। संचालन शिक्षिका सुनंदा बामने, विनीत चौकसे ने किया।









