इटारसी। सामाजिक संस्था संडे सोशल फाउंडेशन ने बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित टैली प्राइम और कंप्यूटर बेसिक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। रविवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में 20 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोडऩा और डिजिटल रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता आशीष मालवीय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की। छात्रों को टैली प्राइम और बेसिक कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
संस्था के अध्यक्ष रामसेवक जोठे ने बताया कि संस्था का लक्ष्य समाज के गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं को शिक्षा और तकनीक से जोड़कर मुख्यधारा में लाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार मालवीय, शिक्षक आशीष मालवीय, भगवान दास जोठे, संध्या मालवीय, अनीता मालवीय, खुशबू चौरे, रंजीत चौरे और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









