रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम में सुंदरकांड का आयोजन

इटारसी। साईं नगर कालोनी न्यू यार्ड (Sai Nagar Colony New Yard) स्थित श्री प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम (Shri Pragya Shyam Sundar Ashram) एवं श्री काले महादेव (Shri Kale Mahadev)-श्री खेड़ापति माता मंदिर (Shri Khedapati Mata Mandir) के स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड (Sunderkand) पाठ का आयोजन किया गया।

मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं आरती के साथ विश्राम किया। आयोजन में उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोग प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पं नीलेश मिश्रा (Pt. Nilesh Mishra) ने विशेष पूजन अर्चन किया। मंदिर समिति के धनसिंह ठाकुर (Dhansingh Thakur), हरिसिंह राजपूत (Harisingh Rajput), बहादुर राजपूत (Bahadur Rajput), प्रीतम सिंह (Pritam Singh), अखिलेश (Akhilesh), रामोदर सेजकर (Ramodar Sejkar) सहित अन्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम की मुख्य ट्रस्टी सुश्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती (Mahant Dr. Pragya Bharti) है। साथ ही विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) ट्रस्टी हैं। आश्रम हेतु भूमि का दान समाजसेवी नलिन पटेल द्वारा अपने पिता स्व श्री श्याम सुंदर पटेल की स्मृति में ट्रस्ट को दिया गया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News